JAMSHEDPUR : जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार, देशी पिस्टल व दो जिंदा गोलियां बरामद, कई आपराधिक मामलों में पहले से हैं शामिल


Publish Date: Tue, 26 May 2026 19:18 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नगर परिषद बाजार में यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मनीष सिंह गिरोह से जुड़े दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं।

इस संबंध में जुगसलाई थाना कांड संख्या-39/26 एवं कांड संख्या-42/2026 दर्ज कर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा डीएसपी विधि-व्यवस्था सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने फायरिंग में शामिल सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार और उसके सहयोगी सागर उपाध्याय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने खुद को मनीष सिंह गिरोह का सदस्य बताते हुए घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। सन्नी सिंह के निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, 15 मई 2026 को पांच अपराधी मैरून रंग की वैगनआर कार में सवार होकर यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान पहुंचे थे। अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने और इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से दुकान पर फायरिंग की थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।

इस मामले में पूर्व में भी पुलिस ने अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल सिंह उर्फ बड़कू, हरप्रीत सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गट्टू, वानेशर नामता उर्फ मानस तथा अंकित खटीक उर्फ अंकित सोनकर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार, चार देशी पिस्टल, खोखा, जिंदा गोलियां और अन्य सामान भी बरामद किए थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सन्नी सिंह पर हत्या, आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट और रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं सागर उपाध्याय का भी आपराधिक इतिहास रहा है. फिलहाल पुलिस मामले में अन्य अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.