Publish Date: Thu, 20 Feb 2025 09:46 AM (IST)
जमशेदपुर : टाटा संस के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा का जन्मदिन 3 मार्च को मनाया जायेगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. जुबिली पार्क में लाइटिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया है. बंगाल के कारिगरों द्वारा यहां काम तेज कर दिया गया है. सारे पेड़ों और पार्क के हरेक एरिया में लाइटिंग की जा रही है.
खासतौर पर बच्चों के आवागमन को देखते हुए नयी तरह की लाइट लगायी जा रही है. एलइडी की सारी लाइट है. वहीं, कई डिजिटल लाइट भी है, जो आपको कई सारे संदेश भी देगी. सेफ्टी का ज्यादा ख्याल रखा गया है. इस दौरान पार्क में सामान्य तरीके से घूमने आने वाले लोगों को आने से रोका गया है।
वहीं, लाइटिंग को लेकर चल रही तैयारियों के बीच जुबिली पार्क गेट को 21 फरवरी से 7 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है. दूसरी ओर, संस्थापक दिवस समारोह को देखते हुए टाटा स्टील के मेन गेट पर गैलरी बनायी जा रही है. इसको देखते हुए 8 फरवरी की सुबह 9 बजे से इसका काम शुरू किया जायेगा. जहां गैलरी बनायी जायेगी, वहां संस्थापक दिवस समारोह के दौरान आगंतुक हिस्सा लेंगे. इस दौरान 8 मार्च तक यह परिस्थिति बनी रहेगी।
इसको देखते हुए वहां और उस एरिया में पार्किंग की सुविधा को बंद रखा जायेगा. इसको लेकर नया प्लान बनाया गया है. ट्रैफिक प्लान को जारी कर दिया गया है. गाड़ियों की पार्किंग जनरल ऑफिस और स्टीलेनियम हॉल के बगल के पार्किंग स्थल में की जा सकती है. इसको लेकर भी गाइडलाइन जारी की गयी है. संस्थापक दिवस समारोह के मौके पर यहां ही मार्च पास्ट का आयोजन किया जाता है
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.