JAMSHEDPUR : GOLMURI नामदाबस्ती का रहने वाला जसबीर सिंह लापता.... डोबो पुल से मिला बाइक व मोबाइल... परिजन परेशान..


Publish Date: Thu, 26 Sep 2024 08:14 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना इलाके में नामदाबस्ती गुरुद्वारा के पीछे रहने वाला 39 वर्षीय जसबीर सिंह की बाइक कपाली थाना क्षेत्र के डोबो ब्रिज के पास बरामद होने के बाद परिजनों की नींद उड़ गई है. वहीं से उसका मोबाइल और हेलमेट भी मिला है. उसकी बाइक होंडा डुओ नंबर JH05AU-1771 है. परिजनों की शिकायत पर गुरुवार को स्थानीय नदी में गोटाखोर जसबीर की तलाश में उतारे जायेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जसबीर मुंबई में काम करता था. एक माह से वह अपने घर पर आया हुआ था. मंगलवार को वह घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला. रात को नहीं लौटा. बुधवार को उसकी बहन जसविंदर कौर को फोन कर बताया कि वह डोबो पुल से नदी में कूदने जा रहा है. बस फिर क्या था परिजन सकते में आ गए. धीरे धीरे यह बात नामदाबस्ती में भी फैल गई।

लोगों ने कपाली पुलिस से संपर्क किया. उनकी सूचना पर डोबो ब्रिज पर बाइक, मोबाइल और हेलमेट लावारिस हालात में बरामद कर लिया गया. इसके बाद परिजनों की नींद उड़ गई. नामदाबस्ती गुरुद्वारा के प्रधान दलजीत सिंह को जब जानकारी मिली तो वह भी अपनी टीम के साथ सक्रिय हुए. दलजीत सिंह ने बताया कि कपाली पुलिस जसबीर की खोज में गुरुवार को गोताखोर को नदी में लगाएगी।

जसबीर सिंह के पिता रवेल सिंह हैं. उसकी दो बहनें भी हैं. परिवार गुरसिख है. जसबीर भी पहले अखंड पाठ की ड्यूटी लगाया करता था. फिर वह काम करने मुंबई चला गया. परिजन घर में वाहेगुरु का नाम जप रहे हैं और अरदास कर रहे हैं कि उनका बेटा घर लौट आये. दलजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ खुद डोबो पुल जायेंगे और प्रशासन की मदद करेंगे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.