Publish Date: Thu, 13 Feb 2025 09:56 AM (IST)
जमशेदपुर : सब-ए-बारात के मद्देनजर जमशेदपुर जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है. सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख इलाकों में ड्रिंक एंड ड्राइव जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने वालों पर रोक लगाना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।
एसएसपी और सिटी एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीमें शहर के प्रमुख चौकों और सड़कों पर तैनात की गई हैं। खासकर रात के समय वाहनों की गहन जांच की जा रही है ताकि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में वाहन चलाकर सड़क सुरक्षा को खतरे में न डाले। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इन जगहों पर हो रही है कड़ी जांच....
बिष्टुपुर, गोलमुरी, जुगसलाई, मानगो, डिमना चौक, साकची सहित कई अन्य इलाकों में विशेष रूप से पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका जा रहा है और चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की जा रही है। चार पहिया वाहन चालकों की विशेष रूप से जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में वाहन न चला रहा हो।
सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता की अपील.....
जिला पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदारी से वाहन चलाएं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
इस दौरान पकड़े जाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई वाहन चालक शराब के नशे में पाया जाता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जा सकता है और भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।
पुलिस की यह मुहिम यह सुनिश्चित करने के लिए है कि शेव-ए-बारात के दौरान शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। जिला पुलिस ने आम जनता से सहयोग करने और नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.