JAMSHEDPUR : बदमाशों पर शिकंजा कसने उतरी जमशेदपुर पुलिस, फरार बदमाशों की धरपकड़ तेज.... अड्डेबाज पकड़ाए तो उनकी खैर नहीं


Publish Date: Mon, 14 Apr 2025 09:11 AM (IST)


 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर समेत विभिन्न इलाकों में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई का मोर्चा खोल दिया है। रविवार की रात से जिलेभर में बड़े पैमाने पर कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसएसपी किशोर कौशल के आदेश पर पुलिस की टीमें फरार और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले बदमाशों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनसे पूछताछ कर शहर में सक्रिय गैंग के नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि इस ऑपरेशन से जमशेदपुर में क्राइम पर काबू पाने में बड़ी मदद मिलेगी।


फायरिंग के बाद हरकत में आई पुलिस, आर्म्स एक्ट के अपराधी खास निशाने पर.....


शनिवार तड़के जुगसलाई में हुई फायरिंग की घटना ने पुलिस प्रशासन को सतर्क कर दिया। इसके बाद ही जिले में कांबिंग ऑपरेशन की रणनीति तैयार की गई। विशेष तौर पर पुलिस उन अपराधियों को पकड़ने में जुटी है जो आर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहे हैं या फायरिंग की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।

150 जवान सड़क पर, हर चौक-चौराहे पर सख्त जांच.....


शहर के माहौल में पुलिस की सक्रियता साफ झलक रही है। शहर के सभी थानों के प्रभारी अपने पूरे बल के साथ सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए 150 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। जगह-जगह वाहन जांच अभियान चल रहा है, ताकि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।


एंटी ड्रंक ड्राइविंग अभियान भी जारी, ट्रैफिक पुलिस चौकन्ना.....


कांबिंग ऑपरेशन के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस ने एंटी ड्रंक ड्राइविंग अभियान भी तेज कर दिया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी कि साकची, जुगसलाई, मानगो, टेल्को, कदमा, सोनारी समेत अन्य इलाकों में पुलिसकर्मी रात भर तैनात रहकर वाहनों की जांच करेंगे।


अड्डेबाजों पर भी रहेगी खास नजर, जनता से मांगा सहयोग......


सिटी एसपी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पुलिस के जांच अभियान में पूरा सहयोग करें। अगर किसी को बदमाशों के अड्डों की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दें। उन्होंने साफ कहा कि अड्डेबाजी करने वाले युवाओं पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान गोपनीय तरीके से लगातार जारी रहेगा।


सोमवार को कांबिंग ऑपरेशन की समीक्षा, अच्छे प्रदर्शन पर मिलेगा सम्मान......


सिटी एसपी ने बताया कि सोमवार को इस ऑपरेशन की समीक्षा होगी। इसमें यह आकलन किया जाएगा कि किस थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा फरार अपराधी पकड़े गए और किन थानों ने पुराने अपराधियों से अहम जानकारियां जुटाई हैं। समीक्षा के आधार पर पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.