Publish Date: Thu, 23 Oct 2025 10:27 AM (IST)
जमशेदपुर : झारखंड की जमशेदपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण अभियान को सफलता के साथ पूरा करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधकर्मी रिंकू सेठ उर्फ सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने राजस्थान के जयपुर जिले के शाहपुरा थाना क्षेत्र के हरदासवाली, वार्ड नंबर-3 अमरपूरा रोड से उसे गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस ने बुधवार को प्रेस वार्ता में संबंधित जानकारी दी।
पहले भी जा चुका है जेल, दर्ज हैं कई संगीन मामले......
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिंकू सेठ के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे पांच संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कभी जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी अमरनाथ सिंह के गिरोह का सक्रिय सदस्य रह चुका है। वह पहले भी चोरी, रंगदारी, फायरिंग और हत्या जैसे मामलों में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने के बाद उसने अमरनाथ गिरोह को फिर से सक्रिय करने की कोशिश की और शहर में अवैध वसूली तथा दहशत फैलाने लगा।
तकनीकी निगरानी व खुफिया सूचना पर किया गया गिरफ्तार.....
पुलिस की विशेष टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी और खुफिया सूचना के आधार पर धैर्यपूर्वक काम करते हुए रिंकू सेठ को जयपुर से धर दबोचा। अधिकारियों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद शहर में आपराधिक गतिविधियों पर काफी हद तक लगाम लगने की उम्मीद है।
पांडेय घाट चौधरी होटक के पास फायरिंग मामले में भी है आरोपी.....
बताया गया कि रिंकू सेठ के खिलाफ 1 फरवरी 2024 को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के पांडेय घाट चौधरी होटल के पास फायरिंग करने का भी आरोप है। इस घटना में बानेश्वर नामता उर्फ मानस घायल हुआ था, जबकि उसके साथी टकलू लोहार की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपित से लगातार पूछताछ की जा रही है और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी गहराई से जांच जारी है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.