JAMSHEDPUR : सीएचओ ज्योति कुमारी हत्याकांड मामले में पुलिसिया पूछताछ में हुआ खुलासा, लिव-इन पार्टनर ने दूसरे से प्रेम संबंध के शक में की थी हत्या....


Publish Date: Sat, 26 Apr 2025 09:50 AM (IST)


 

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के रुहीडीह स्थित आयुष्मान आरोग्यम मंदिर की कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) ज्योति कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. मामले में मृतका के लिव-इन पार्टनर डॉ. विजय मोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि शक के चलते उसने यह वारदात अंजाम दी।


प्रेम संबंध के शक में रची साजिश, गैंता से किया हमला....


डॉ. विजय मोहन ने पुलिस को बताया कि उसे संदेह था कि ज्योति का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध है. इसी शक में उसने हत्या की योजना बनाई और घर में अकेले पाकर गैंता से सिर पर तीन बार वार किया, जिससे ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भाई को भेजा बाहर, फिर रची हमले की झूठी कहानी.....


विजय ने बताया कि उसने घटना के दिन ज्योति के भाई प्रेम प्रकाश महतो को बच्चों के साथ बाल कटवाने भेज दिया ताकि घर में कोई गवाह न रहे. वारदात के बाद उसने कहानी गढ़ी कि तीन-चार अज्ञात लोग आए और ज्योति पर हमला करके भाग गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी विवाद की जड़, शव अब भी शीतगृह में.....

बता दें कि 23 अप्रैल को रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान ज्योति की मौत हो गई थी. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने मौत का कारण गोली लगना बताया, हालांकि सिर में गोली का निशान नहीं मिला. इससे परिवार को शक हुआ कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी हो सकती है. उन्होंने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की और शव को कांके शीतगृह में रखवा दिया।

इलाके में फैली सनसनी, सोशल मीडिया पर भी छाया मामला......


सीएचओ की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस जघन्य हत्याकांड को लेकर आक्रोशित हैं और आरोपित को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.