JAMSHEDPUR : कदमा में 20 लाख की डकैती के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल, BULLET बरामद


Publish Date: Fri, 31 Oct 2025 10:13 AM (IST)


 

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर में 9 अक्टूबर को दीपराज दास के घर में पड़ी डकैती की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें परसुडीह थाना क्षेत्र के मछुआ बस्ती लोको कॉलोनी का रहने वाला गुड्डू पाजी उर्फ श्रवण कुमार निर्मलकर, बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सोमाय झोपड़ी का रहने वाला विजय उर्फ विशाल सवैया और धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ का रहने वाला शिवम कालिंदी शामिल है। पुलिस ने लिखा-पढ़ी करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया है। कदमा थाना प्रभारी ने बताया कि दीपराज दास के घर पड़ी डकैती में बदमाश उनके घर से जेवर और नकदी समेत लगभग 20 लाख रुपए का सामान लूट कर ले गए थे।


इस मामले में 11 अक्टूबर को कदमा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी ने मामले का खुलासा करने के लिए एसआईटी गठित की थी। समिति ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों का पता लगाया और फिर छापेमारी कर गिरफ्तारी की। कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बुलेट बरामद की गई है। कदमा थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में लगभग आठ लोग शामिल थे। इस मामले में पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.