Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 15:07 PM (IST)
चाणक्य शाह/जमशेदपुर : शहर में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस ने एक बार फिर पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गोलमुरी मुख्य बाजार में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने एक आभूषण दुकान के रोशनदान (वेंटीलेटर) को काटकर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात समेत नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया है और व्यवसायियों में आक्रोश के साथ सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
सुबह दुकान खुली तो बिखरा मिला सामान......
दुकान मालिक प्रणव रॉय के अनुसार, रोज की तरह सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान अस्त-व्यस्त था और ऊपर का रोशनदान कटा हुआ मिला। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चोरों ने रोशनदान के रास्ते दुकान में घुसकर तिजोरी और काउंटर में रखे सोने की अंगूठी, चांदी के जेवरात तथा करीब 15 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस.......
घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
बैंक डकैती के 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी वारदात से व्यापारियों में नाराजगी.......
गौर करने वाली बात यह है कि एक दिन पहले ही गोलमुरी के कैनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इसके महज 24 घंटे के भीतर बैंक से करीब 150 मीटर की दूरी पर बाजार के बीचों-बीच दुकान में चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों की चिंता और बढ़ा दी है।
व्यापारियों का फूटा गुस्सा, कल गोलमुरी बाजार बंद का आह्वान.......
लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में गोलमुरी बाजार समिति के शंकर अग्रवाल ने अपनी पूरी टीम के साथ पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कल गोलमुरी बाजार बंद रखने का आह्वान किया है. बाजार बंद के आह्वान के समर्थन में जसबीर सिंह पदरी, सुखदेव सिंह मल्ली, अप्पा राव समेत कई व्यापारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। व्यापारियों ने एकजुट होकर पुलिस-प्रशासन से बाजार क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. लगातार दूसरी बड़ी वारदात ने गोलमुरी बाजार की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. अब व्यापारियों की नजर पुलिस की कार्रवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी पर टिकी है।
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.