Publish Date: Mon, 30 Sep 2024 14:20 PM (IST)
जमशेदपुर : शारदीय नवरात्र आगामी 3 अक्टूबर से शुरू होगा। वहीं, नवंबर में विधानसभा चुनाव होना है। इसके मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर एसएसपी किशोर कौशल व सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने सोमवार को एक बैठक की। उपायुक्त कार्यालय सभागार में हुई इस बैठक में सभी डीएसपी व थाना प्रभारी मौजूद थे।
इस संबंध में एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य पर्व-त्यौहार में बेहतर पुलिसिंग करना और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करना है। इसे लेकर जरूरी दिशा-निर्देश सभी डीएसपी और थाना प्रभारी को दिए गए है। सभी थाना प्रभारियों को जिले में जितने भी लाइसेंसी हथियार धारक है उनका वेरीफिकेशन करने को कहा गया है। जिले में जितने भी आर्म्स एक्ट, अवैध शराब कारोबार और आपराधिक मामले है, उनका तत्काल निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया है।
पुलिस पदाधिकारियों को बताया गया है कि वे खुफिया तंत्र को मजबूत करें, ताकि पर्व-त्यौहार के समय में किसी को भी कोई परेशानी ना हो। एसएसपी ने कहा कि चिन्हित अपराधकर्मियों पर सीसीए लगाने की भी कार्रवाई की जाएगी। त्यौहार के दौरान जो छोटी-मोटी चोरी या फिर चेन छिनतई के मामले है, उन पर विशेष तौर पर नजर रखा जाएगा। बैठक के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि सम्मानित करने का उद्देश्य पुलिस कर्मियों का मनोबल को बढ़ाना है ताकि वह और मुस्तैदी के साथ कार्य कर सके।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.