JAMSHEDPUR : होटल EI-DORADO युवती आत्महत्या मामला, मैनेजर के अलावा युवती और दो कस्टमर को पुलिस ने भेजा जेल....


Publish Date: Wed, 14 May 2025 11:06 AM (IST)


 

जमशेदपुर : साकची के होटल इआई डोराडो के एक बंद कमरे (506) से पुलिस ने रुकसार (22) का शव फंदे पर झुलता अवस्था में बरामद किया था. मामले का खुलासा अब जांच के दौरान हो गया है. युवती ने आत्महत्या ही की थी. घटना में दो युवतियां शामिल थी और दोनों देह व्यापार का धंधा चलाती थी. मामले में पुलिस ने होटल के मैनेजर अब्दुल रफीक के अलावा दो युवक (कस्टमर) ऋतुराज कुमार, पंकज शर्मा और एक युवती को मंगलवार को जेल भेज दिया है. घटना के संबंध में मृतक के पिता के बयान पर साकची थाने में आत्महत्या के लिए देह व्यापार का धंधा कराने और आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया गया है।


शराब पार्टी के दौरान हुआ था झगड़ा.....

पुलिस की जांच में यह बातें सामने आई है कि दो युवती और दो युवक शराब पार्टी कर रहे थे. इस दौरान ही रूखसार का झगड़ा हुआ था. रुखसार को बार-बार डांस करने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन वह कह रही थी कि उसे डांस करना नहीं आता है. इसको लेकर भी विवाद हुआ था. इसके बाद रुकसार की सहेली पंकज और ऋतुराज के कमरे में चली गई थी. वहीं पर तीनों ने शराब पार्टी की थी और सो गए थे।



पंकज ने रुकसार को दिया था 10 हजार ......

पुलिस की जांच में पता चला है कि पंकज ने रुकसार को 10 हजार रुपये देकर पार्टी में बुलाया था और कहा था कि वह अपनी सहेली को भी लेकर आएगी. इसके बाद रुकसार ने अपनी सहेली को भी बुला लिया था. इसके बाद पंकज और ऋतुराज ने दोनों के साथ सहमति से शारीरिक संबंध बनाया. शराब और सिगरेट पिया।


रात के 1.30 बजे के आस-पास हुआ था झगड़ा.....

रुकसार का उसकी सहेली के साथ रात के 1.30 बजे झगड़ा हुआ था. इसके बाद सहेली गुस्से में आकर पंकज और ऋतुराज के कमरे में चली गई थी. इस बीच रुकसार अपने कमरे में अकेली थी. दरवाजा भी भीतर से बंद था. सुबह पता चला कि उसने सुसाइड कर लिया. सुबह जब रुखसार का दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तब घटना की जानकारी होटल मैनेजर को दी गई थी।



होटल इआई डोराडो में युवती की सुसाइड करने के मामले में युवती सहेली, होटल का कस्टमर पंकज कुमार, ऋतुराज कुमार और होटल का मैनेजर अब्दुल रफीक को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया है. घटना के संबंध में मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.