JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर


Publish Date: Wed, 20 May 2026 07:49 AM (IST)


 

Lजमशेदपुर : जमशेदपुर के नेशनल हाईवे-33 स्थित होटल माउंट व्यू के समीप सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों के कारण ट्रेलर, पिकअप वैन एवं स्विफ्ट कार आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई तथा कुछ देर के लिए एनएच-33 पर यातायात प्रभावित हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों वाहन तेज गति से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद ट्रेलर, पिकअप वैन और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का कार्य शुरू कराया। वहीं हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय तक एनएच-33 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी, हालांकि बाद में पुलिस ने यातायात बहाल कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.