Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 20:29 PM (IST)
जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र एक बार फिर खूनी वारदात से दहल उठा, जब रविवार को मून सिटी स्थित साईं मंदिर के पास दिनदहाड़े एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस सनसनीखेज हमले में सिटीज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की तत्परता से तत्काल MGM अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले की जड़ में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि दो दिन पूर्व डिमना चौक पर ओम नामक युवक के साथ छिनतई का प्रयास हुआ था, जिसका उसने और उसके बड़े भाई ने विरोध किया था। इस मामले को लेकर MGM थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन आरोप है कि प्रभावशाली पहुंच के चलते मुख्य आरोपी कार्रवाई से बच निकला।
घायल के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य आरोपी शुभम सिंह, जो एक वार्ड पार्षद का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है, ने थाने से छूटने के बाद खुलेआम जान से मारने की धमकी दी थी. रविवार को घटना उस वक्त हुई जब सिटीज सिंह, ओम की बुलेट मोटरसाइकिल लेकर मून सिटी इलाके में किसी काम से गया हुआ था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने बाइक को पहचान कर सिटीज को ओम समझ लिया और उस पर ताबड़तोड़ चापड़ से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर वार किया गया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है, जो कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है. उलीडीह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.