JAMSHEDPUR : साकची बाजार में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, फल व्यवसायी के कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, वायरल VIDEO के बाद आरोपी मोहम्मद फहीम गिरफ्तार


Publish Date: Fri, 17 Jul 2026 17:06 PM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र साकची बाजार में दिनदहाड़े हुई मारपीट की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। मानगो शंकोसाईं निवासी फल व्यवसायी सत्यनारायण केसरी की फल गद्दी पर पहुंचकर मोहम्मद फहीम ने कर्मचारी माधव चातर के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें आरोपी की दबंगई साफ दिखाई दे रही है, जबकि मौके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने नजर आए. बताया जाता है कि पीड़ित माधव चातर आदिवासी जनजाति समुदाय से संबंध रखता है और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद फहीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है तथा वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में खंगाला जा रहा है. दिनदहाड़े बाजार में हुई इस घटना और लोगों के मूकदर्शक बने रहने को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.