Publish Date: Mon, 23 Jun 2025 08:27 AM (IST)
जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा प्रधान पद चुनाव के दौरान रविवार को जमकर हंगामा हुआ. निशान सिंह और हरविंदर सिंह मंटू समर्थक आपस में भीड़ गये. दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई. मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर कुर्सियां भी फेंकी गयीं. सीजीपीसी द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमिटी नरेन्द्रपाल सिंह भाटिया, परविंदर सिंह सोहल, सुरजीत सिंह, लखविंदर सिंह और अमरजीत भामरा ने अरदास के बाद मतदान प्रक्रिया शुरु करवाई. ठीक 10:35 बजे एक और प्रत्याशी जसबीर सिंह गांधी चुनाव समिति के पहुंचे और शिकायत करते हुए कहा कि उन्हें शुद्ध और पूर्ण मतदाता सूची अभी तक प्राप्त नहीं हुई है और उन्होंने अभी तक वोटर लिस्ट के लिए सहमति भी नहीं दी है तो किस लिहाज से चुनाव समिति मतदान करवा रही है।
इस मुद्दे पर जसबीर सिंह गांधी और निशान सिंह समर्थकों ने हो रहे मतदान का पुरजोर विरोध करना शुरू कर दिया और हरविंदर सिंह मंटू को गुरुघर का देनदार बताते हुए विरोध किया. माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि हाथापाई की भी नौबत आ गयी. टेंट उखाड़ दिए गए, एक दूसरे पर कुर्सियां उछाली गईं. स्थिति की गंभीरता और माहौल बिगड़ने की संभावना को देखते हुए साकची थाना के प्रभारी आनंद मिश्रा ने लाठीचार्ज का आदेश दिया. आदेश पाते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उपद्रव कर रहे दोनों पक्षों के समर्थकों को दौड़ा-दौड़ा का पीटा. थोड़ी ही देर में स्थिति पर काबू पा लिया गया. इसके बाद चुनावी प्रक्रिया पूरी करायी गयी. साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद का चुनाव हरविंदर सिंह मंटू ने जीत लिया है. उन्होंने अपने प्रतिद्धंदी को 786 मतों से पराजित किया. हरविंदर सिंह मंटू को 823 मत मिले।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.