Publish Date: Mon, 26 Jan 2026 20:45 PM (IST)
जमशेदपुर : 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर साकची क्षेत्र में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। साकची बाटा चौक, झंडा चौक एवं साकची बाज़ार कार्यालय के सामने भव्य रूप से झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में राष्ट्रध्वज लहराने के साथ ही भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में मंगलहाट दुकानदार संघ के अध्यक्ष शाही आदिल समेत मंगलाहाट क्षेत्र के सभी दुकानदारों की सक्रिय उपस्थिति रही। दुकानदारों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की प्रगति व समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.