Publish Date: Sat, 29 Mar 2025 08:13 AM (IST)
जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में मोहरदा से दूषित जलापूर्ति के मामले में सरकार ने कहा कि स्वच्छ जलापूर्ति को लेकर समाधान की प्रक्रिया चल रही है। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने इस संबंध में सरकार से सवाल किया था। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि फिल्टर प्लांट को ज्यादा गहराई में लगाने से दूषित जल की समस्या से निजात पायी जा सकती है। इसके जवाब में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा कहा गया कि मोहरदा जलापूर्ति योजना से संबंधित डी०पी०आर० पर मुख्य अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, आदित्यपुर के द्वारा निर्माण कराया गया है। मोहरदा जलापूर्ति योजना का संचालन एवं रख-रखाव टाटा स्टील लिमिटेड की अनुषंगी इकाई टाटा स्टील यूआईएसल (पूर्व में जुस्को) द्वारा पीपीपी मोड पर कराया जा रहा है। इंटेकवेल की गहराई को लेकर गत दिनांक 12 मार्च, 25 को उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के अध्यक्षता में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं टाटा स्टील यूआईएसल के बीच बैठक हुई है। बैठक में तकनीकी पहलुओं पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ, जिसमें उक्त समस्या के यथाशीघ्र समाधान करने का निर्णय लिया गया है।
गौरतलब है कि विधायक पूर्णिमा साहू ने मोहरदा से स्वच्छ जलापूर्ति के संबंध में उपायुक्त के साथ बैठक कर समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया था। विधायक पूर्णिमा साहू ने हर्ष जताते हुए कि इस निर्णय के लागू होने के साथ ही जल्द लोगों को स्वच्छ जल मिलेगा।
इसके साथ ही, विधायक पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर-रांची मार्ग पर स्थित कांची नदी पर बड़ा पुल बनाने के संबंध में भी सरकार से सवाल किया। इस सवाल पर सरकार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कांची नदी पर नया पुल बनाया जा रहा है। पथ के चौड़ीकरण के दौरान कांची नदी पर पूर्व से निर्मित पुल के बायें और नये पुल का निर्माण कार्य कराया गया है। वर्तमान में पूर्व से निर्मित पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क सुरक्षा को दृष्टिकोण से यातायात आवागमन को स्थगित किया गया है एवं नवनिर्मित पुल के माध्यम से आवागमन संचालित है। उक्त क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नये पुल निर्माण हेतु निविदा का निष्पादन करते हुए एकरारनामा संपादित कर लिया गया है। वर्तमान में मिट्टी अन्वेषण का कार्य प्रगति पर है। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि इस पुल के निर्माण के बाद लोगों को आवागमन में और सुविधा होगी।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.