JAMSHEDPUR : गोलमुरी पुलिस ने तीन बकरी चोर को दबोचा, कार में सहित 8 बकरी बरामद, गाढ़ाबासा की मीट दुकान से इस चोरी में कितनी संलिप्त है, इसका भी होगा जांच... पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Tue, 17 Jun 2025 09:55 AM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर में पशु चोरी की घटनाओं पर नकेल कसते हुए गोलमुरी थाना अंतर्गत टाइगर मोबाइल के जवानों ने एक बड़ी।कार्रवाई की. आपको बताते चले कि टिनप्लेट गोलचक्कर के पास संदेह के आधार पर एक सफेद रंग की आइ-20 कार (जिसकी खिड़कियों पर अवैध रूप से काली फिल्म लगी थी) को रोका गया. जांच में कार के भीतर आठ बकरियां ठूंसी हालत में पाई गईं. कार में सवार तीन युवकों को तत्काल हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की पहचान मानगो आजादबस्ती रोड नंबर निवासी आसिफ उर्फ कल्लू, गुलाबबाग फेज टू निवासी लोहा बच्चा और रोड नंबर 13 निवासी नजीर के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान तीनों युवकों ने कबूल किया कि वे उड़ीसा के रायरंगपुर इलाके से बकरियां चुराकर जमशेदपुर ला रहे थे, जहां गोलमुरी गाढ़ाबासा स्थित एक मीट दुकान में उन्हें बेचने की योजना थी।

पुलिस को शक हुआ था जब तड़के सुबह टाइगर मोबाइल की गश्ती टीम ने काली फिल्म लगी तेज रफ्तार कार को टिनप्लेट गोलचक्कर के पास देखा. पूछताछ में युवकों के जवाब संदिग्ध लगे, जिसके बाद वाहन की तलाशी ली गई. तलाशी में गाड़ी के पीछे हिस्से में आठ जिंदा बकरियां बेहद अमानवीय तरीके से ठूंसी हुई पाई गईं।

थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया....

गोलमुरी थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ बकरी चोरी और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. वाहन को जब्त कर लिया गया है और चोरी की गई बकरियों को स्थानीय पशु स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित भेजा गया है, जहां उनकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच से स्पष्ट हो गया है कि यह कोई इक्का-दुक्का घटना नहीं है, बल्कि संगठित रूप से पशु चोरी और अवैध व्यापार का मामला हो सकता है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गाढ़ाबासा की मीट दुकान इस चोरी में कितनी संलिप्त है. दुकान मालिक से पूछताछ की जाएगी और जरूरत पड़ी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.