Publish Date: Mon, 08 Dec 2025 11:07 AM (IST)
जमशेदपुर : गोविंदपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद फरोख्त करने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इन्हें जेल भेज दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि जो लोग गिरफ्तार हुए हैं, उनमें गोविंदपुर थाना क्षेत्र के शेष नगर का रहने वाला गौरव कुमार उर्फ अमर, बर्मा माइंस थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती का रहने वाला इमरान, सरायकेला खरसावां जिले के कपाली का रहने वाला जम्मुवन महतो और कपाली ओपी क्षेत्र के तमोलिया का रहने वाला लखन मांझी हैं।
इन सभी के पास से पुलिस ने 81 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। इन चारों के मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। इनके पास से 2550 रुपए भी बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि यह रकम उन्होंने ब्राउन शुगर बेचकर एकत्र की थी। इसलिए यह रकम भी जब्त कर ली गई है। गोविंदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया रोड के पास जंगल की तरफ जाने वाली सड़क पर कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ की खरीद बिक्री कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने एक टीम बनाई और छापामारी कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। यह चारों युवक ब्राउन शुगर के तस्कर बताए जाते हैं।
BEEAKING : आदित्यपुर फूड स्ट्रीट हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल... सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
23 Oct 2026
बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की पिछली दीवार तोड़कर पांच लाख की चोरी का दावा.... दो किलो से अधिक चांदी के आभूषण ले उड़े चोर, सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए
20 Oct 2026
JAMSHEDPUR : बिरसानगर के बाद सीतारामडेरा पर गिरी गाज, SSP ने थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया निलंबित... पढ़े पूरी खबर
03 Oct 2026
निखार सबलोक हत्याकांड का शूटर सागर सिंह पुलिस मुठभेड़ में घायल.... धनबाद के निरसा में पुलिस ने घेरा तो अपराधियों ने झोंकी गोलियां, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली.... दो साथी गिरफ्तार
16 Sep 2026
JAMSHEDPUR : सोनारी में गौशाला में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका
22 Aug 2026
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.