Publish Date: Tue, 06 May 2025 11:19 AM (IST)
जमशेदपुर : झारखंड के सिमडेगा जिले से एक दिल को छू जाने वाली बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के समाजसेवी रवि जयसवाल ने एक ब्लड कैंसर से पीड़ित 18 वर्षीय युवक सौरभ हलदर की मदद कर यह साबित कर दिया कि इंसानियत आज भी जिंदा है।
सौरभ हलदर, पिता अजय कुमार हलदर, ग्राम पाइप बस्ती, पोस्ट अगरी, थाना सीताराम साक्षी (पूर्वी सिमडेगा), झारखंड का निवासी है. कम उम्र में ही सौरभ ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और वर्तमान में उसका इलाज सरोज गुप्ता कैंसर अस्पताल, ठाकुरपुकुर, कोलकाता में चल रहा है।
खराब आर्थिक हालातों के बीच सौरभ का परिवार इलाज के खर्च को लेकर बेहद चिंतित था. ऐसे समय में रवि जयसवाल ने न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की, बल्कि उम्मीद की एक किरण भी जगाई है. रवि जयसवाल का यह प्रयास न केवल सौरभ और उसके परिवार के लिए एक संजीवनी बना, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गया।
रवि जयसवाल ने कहा, "बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन जब हम मिलकर एक हाथ आगे बढ़ाते हैं, तो एक जीवन बच सकता है. यह मदद नहीं, मेरा फर्ज है. इस प्रकार की पहल हमें यह याद दिलाती है कि समाज में अगर कुछ हाथ मदद के लिए बढ़ें, तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं. सौरभ हलदर के स्वस्थ जीवन के लिए हम सभी प्रार्थना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि और भी लोग आगे आकर इस तरह के नेक कार्यों में सहयोग करें।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.