Publish Date: Wed, 05 Nov 2025 11:20 AM (IST)
जमशेदपुर : डिमना चौक से बाईं तरफ बन रहा “फ्लाईओवर” का निर्माण कार्य अब स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य बिना किसी वैध अनुमति के चल रहा है और देर रात तक जारी रहता है, जिसके कारण सड़क पर जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि निर्माण स्थल पर रेत, गिट्टी और भारी वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे आने-जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
मौके पर जब कुछ लोगों ने विरोध किया तो वहाँ मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति, जो खुद को “मुंशी” बता रहा था, अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा –“जिसको जो करना है कर ले, हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा।
हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि उक्त व्यक्ति को यह तक नहीं पता था कि डीएसपी कौन हैं और एएसआई कौन हैं, जिससे साफ हुआ कि वह केवल झूठे दावे कर लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान आसपास के लोगों ने बताया कि निर्माण स्थल पर कई कर्मचारी शराब के नशे में नजर आए, जो काम के दौरान आपस में झगड़ते और गाली-गलौज करते दिखे। लोगों का कहना है कि नशे में धुत ये कर्मचारी कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
पत्रकार द्वारा जब इस पूरे मामले की जानकारी डीएसपी ट्रैफिक नीरज सिंह से लेने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे लोगों के बीच प्रशासनिक लापरवाही को लेकर नाराज़गी और बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध निर्माण और शराब के नशे में काम कर रहे कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.