Publish Date: Wed, 27 May 2026 10:29 AM (IST)
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र में देर रात हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने गोलमुरी निवासी राजकुमार शाह के घर को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
पीड़ित राजकुमार शाह ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 12:15 बजे उन्हें कुंडी नामक व्यक्ति का फोन आया था। आरोप है कि फोन पर उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई. बताया जा रहा है कि धमकी मिलने के कुछ घंटे बाद ही बदमाशों ने उनके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जबकि घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही जमशेदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए हैं। वहीं, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. फिलहाल पुलिस मामले को रंगदारी और फायरिंग से जोड़कर जांच कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की जा रही है।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.