JAMSHEDPUR : एमजीएम थाना क्षेत्र के बालिगुमा बस्ती में आग, डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान, स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा


Publish Date: Sun, 01 Mar 2026 18:14 PM (IST)


 

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बालिगुमा बस्ती में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लकी प्रसाद के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के अंदर रखा टीवी, फ्रिज, बर्तन, कपड़े समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए।

पीड़ित परिवार के अनुसार आग से नगद 4 से 5 हजार रुपये सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार के सदस्य सदमे में हैं और फिलहाल खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि बस्ती की संकरी गलियों और मौके पर उमड़ी भारी भीड़ के कारण अग्निशमन विभाग की गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी कठिनाई हुई। इस बीच स्थानीय युवकों और बस्तीवासियों ने बाल्टी, पाइप और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लोगों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और राहत कार्य में सहयोग किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास के घरों को नुकसान होने से बचा लिया गया।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.