JAMSHEDPUR : साकची गरमनाला फायरिंग मामले में एफआईआर दर्ज... पत्नी के दोस्त पर लगाया आरोप... पुलिस शुरू की जांच पड़ताल....


Publish Date: Sat, 15 Feb 2025 10:19 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के गरमनाला के पास गुरुवार रात रोहित सिंह पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तो ली है, लेकिन पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है. उसने गोली चलाने का आरोप अपनी पत्नी के दोस्त पर लगाया है. उसका आरोप है कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गयी है और फैजान के साथ रह रही है. इससे पहले भी दो बार वह फैजान के साथ चेन्नई गयी थी. इसे लेकर उसका फैजान के साथ विवाद हुआ था और उसने जान से मारने की धमकी दी थी. उसी ने ही अपने साथी के साथ मिलकर गोली चलवायी है।



उसने जो केस किया है वह एफआईआर ही उसपर गोली चली या नहीं यह शक में डालता है. उसका कहना है कि वह गुरुवार की शाम 7.15 बजे घर से निकला और करीब 30 से 35 मिनट तक आदित्यपुर में रहा. उसके बाद वह मानगो के लिए निकला. साकची गरमनाला में वह 7.55 बजे पहुंचा था कि सामने से बाइक से दो युवक आए और उसपर फायरिंग कर दी।

उसने अपनी नजरों के सामने गोली को पार होते देखा. उसकी बाइक गिर गयी और वहां से वह पैदल भागकर 15 मिनट तक छिपा रहा. उसके बाद वह घर गया और अपने पिता को बताया. अपनी सास को फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. उसके बाद रात के 10 बजे डॉयल 100 में सूचना दी. पुलिस का मानना है कि वह जो समय बता रहा है. उतनी जल्दी घटना स्थल तक नहीं पहुंचा जा सकता है. इसलिए मामला संदिग्ध माना जा रहा है. उसकी पत्नी से उसका विवाद है इस बिंदू पर भी जांच की जा रही है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.