JAMSHEDPUR : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रो पड़ी महिला होमगार्ड


Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 13:29 PM (IST)


 

"हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे..." — आर्थिक तंगी और बीमारी से परेशान जवान ने आत्महत्या की चेतावनी दी

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार सुबह एक मार्मिक और चिंताजनक घटना सामने आई। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक आदिवासी महिला होमगार्ड जवान पांच माह से लंबित मानदेय नहीं मिलने की सूचना के बाद ड्यूटी के दौरान ही फूट-फूटकर रो पड़ी। आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारी से जूझ रही महिला ने भावुक होकर कहा, "हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे।" इतना ही नहीं, उन्होंने बकाया राशि नहीं मिलने पर अस्पताल की छत से कूदकर आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब नौ बजे महिला को पता चला कि अगले सप्ताह भी बकाया मानदेय मिलने की संभावना नहीं है। यह सूचना मिलते ही वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गईं और रोते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त करने लगीं। उनकी भावनात्मक स्थिति को देखते हुए अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बोड़ाम थाना क्षेत्र निवासी महिला होमगार्ड फूलकुमारी ने बताया कि वह पिछले लगभग छह माह से रीढ़ के पास असहनीय दर्द से पीड़ित हैं। एमजीएम अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने के बावजूद राहत नहीं मिलने पर वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित एक चिकित्सक से उपचार करा रही हैं। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी है, जिस पर हजारों रुपये खर्च होंगे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह इलाज कराने में असमर्थ हैं।

महिला ने बताया कि जब उन्होंने अपने पति से इलाज के लिए आर्थिक सहयोग मांगा तो उन्हें जवाब मिला, "हमारे पास पैसे कहां हैं, तुम अपने मानदेय के पैसे से इलाज करा लो।" यह सुनकर वह पूरी तरह निराश हो गईं और मानसिक रूप से टूट गईं।

महिला की हालत बिगड़ने और आत्महत्या की बात कहने की सूचना मिलते ही अस्पताल में तैनात अन्य होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचे। सभी ने उन्हें अस्पताल के पूछताछ केंद्र में बैठाकर काफी देर तक समझाया-बुझाया और शांत कराया। इस दौरान मौजूद कई जवान भी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।

गौरतलब है कि यह पहली घटना नहीं है। करीब एक सप्ताह पूर्व भी एमजीएम अस्पताल में कार्यरत एक अन्य आदिवासी महिला होमगार्ड ने मानसिक तनाव के चलते फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उपचार के बाद वह स्वस्थ होकर पुनः ड्यूटी पर लौट चुकी हैं।

लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं इस ओर संकेत करती हैं कि लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण होमगार्ड जवान गंभीर आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। यदि समय रहते बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं निकाला गया, तो स्थिति और अधिक गंभीर रूप ले सकती है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.