JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के उद्योगपति व एसिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव के अपहरण की आशंका, कांदरबेड़ा में लावारिस मिली कार


Publish Date: Wed, 14 Jan 2026 12:32 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने और एसिया (आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के 22 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी मंगलवार दोपहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। उनकी कार चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा (NH-33) के पास लावारिस हालत में बरामद हुई है, जिससे उनके अपहरण की प्रबल आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कैरव गांधी दोपहर करीब दो बजे घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थक-हार कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। इसी क्रम में चांडिल क्षेत्र में उनकी कार सिल्वर सैंड के पास खड़ी मिली. हालांकि, जिस तरह से गाड़ी को सुनसान इलाके में खड़ा किया गया है। लेकिन कैरव का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


घर से बैंक और फैक्ट्री के लिए निकले थे कैरव......


सर्किट हाउस एरिया निवासी कैरव गांधी मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे अपनी क्रेटा कार से निकले थे। उन्होंने परिजनों को बताया था कि वे पहले बिष्टुपुर स्थित एसबीआई बैंक जाएंगे और उसके बाद आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अपनी कंपनी ‘एम्पायर ऑटो’ जाएंगे। उन्होंने दोपहर के लंच पर घर लौटने का वादा किया था।


सोनारी में मिला अंतिम लोकेशन......


जांच में पुलिस को कैरव की अंतिम मोबाइल लोकेशन सोनारी में मिली है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बिष्टुपुर जाने की बात कहकर निकले कैरव की लोकेशन सोनारी और फिर कार कांदरबेड़ा कैसे पहुंची। आशंका है कि अपहरणकर्ताओं ने उन्हें गाड़ी रोकने पर मजबूर किया और फिर जबरन किसी दूसरी गाड़ी में बैठाकर ले गए।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.