Publish Date: Wed, 12 Feb 2025 10:41 AM (IST)
जमशेदपुर : गोलमुरी के मनीफीट मधुसूदन अपार्टमेंट के पास फास्ट फूड दुकान संचालक रौशन कुमार पर उस्तरा से हमलाकर जख्मी कर दिया. युवकों ने गर्दन पर उस्तरा से हमला किया है. वहीं रौशन को मंगलवार रात को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज किया गया. घटना मंगलवार की शाम करीब सात बजे की है. घटना के संबंध में रौशन कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से सासाराम का रहने वाला है. वर्तमान में मनीफीट बस्ती में किराये के मकान में रहता है।
उसने बताया कि उसके दुकान पर नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पास के रहने वाले तीन युवक आये और शराब पीने के लिए पहले चिकन और चाउमीन मांगा. जब इंकार कर दिया तो तीनों जबरन सैलून के पास लेकर गये. उसके बाद उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. इस दौरान सैलून से एक ने उस्तरा निकाला और उसके गर्दन पर हमला कर दिया. गर्दन पर हमला करने के बाद तीनों मौके से फरार हो गये. मारपीट को देख कर रौशन का भाई मौके पर पहुंचा. उसके बाद उसने इसकी जानकारी गोलमुरी थाना को दी. इसके बाद पुलिस ने रौशन को इलाज के लिए एमजीएम भेजवाया।
पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने पूर्व में भी मारपीट की थी जिसकी शिकायत गोलमुरी थाना में की गई थी. लेकिन पुलिस के द्वारा कोई करवाई नहीं की गई. वहीं गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार का कहना है कि पूर्व की घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.