JAMSHEDPUR : ईद-उल-अजहा श्रद्धा, उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया


Publish Date: Sat, 07 Jun 2025 14:23 PM (IST)


 

जमशेदपुर : शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शनिवार को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ शहर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ पड़ी। साकची, मानगो, कदमा, जुगसलाई, बर्मामाइंस, मखदुमपुर, कीताडीह और कपाली स्थित मस्जिदों एवं ईदगाह मैदानों में हजारों लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की।नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और हज़रत इब्राहीम की कुर्बानी की याद में पारंपरिक तरीके से कुर्बानी अदा की गई।

शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। पुलिस प्रशासन की ओर से सभी संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौक चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पर्व शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। बकरीद के मौके पर शहर में गंगा जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली, जब विभिन्न समुदायों के लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। संपूर्ण आयोजन शांति, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता रहा।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.