JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम में कड़ाके की ठंड का असर, 9 व 10 जनवरी तक सभी स्कूलों में पढ़ाई स्थगित, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Thu, 08 Jan 2026 20:08 PM (IST)


 

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की चेतावनी जारी की गई है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के आदेशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक पठन-पाठन का कार्य दिनांक 09 जनवरी 2026 से 10 जनवरी 2026 तक पूर्णतः स्थगित रहेगा।

प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया है कि वे आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों को ठंड से किसी प्रकार की परेशानी न हो।हालांकि, यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित है, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा संचालन का निर्णय ले सकेगा।

वहीं सरकारी विद्यालय शिक्षकों के लिए विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को विद्यालय में उपस्थित होकर EVV के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करनी होगी तथा विद्यालय के गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.