Publish Date: Sun, 17 Aug 2025 10:51 AM (IST)
जमशेदपुर : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पार्थिव शरीर का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. सड़क मार्ग से उनके पार्थिव शरीर को दोपहर बाद जमशेदपुर लाया गया, जहां साकची स्थित झामुमो संपर्क कार्यालय में कई दिग्गज नेताओ और समर्थकों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पूरा शहर उन्हें श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़ा उधर स्व. सोरेन के पार्थिव शरीर को जैसे ही उनके घोड़ाबांधा आवास लाया गया लोगों के सब्र का बांध टूट पड़ा. परिवार के लोग दहाड़े मारकर विलाप करने लगे. यहां श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी, दीपिका पांडे, दीपक बिरुआ, विधायक समीर कुमार मोहंती, संजीव सरदार, भाजपा नेता रमेश हांसदा आदि मौजूद रहे।
यहां पारंपरिक रीति- रिवाज संपन्न करने के बाद शव यात्रा निकाली गई. शव यात्रा में भी हजारों लोग शामिल हुए. उनके पैतृक जमीन में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दीव इस दौरान पूरा शहर रामदास सोरेन अमर रहे रामदास सोरेन जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा. मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने कहा ऐसा लगता है कि झारखंड को किसी की नजर लग गई ह वही मंत्री दीपिका सिंह, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने भी अपनी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा के शांति की कामना की।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.