JAMSHEDPUR : ट्रैफिक चेकिंग के दौरान गर्भवती महिला से बदसलूकी व धक्का-मुक्की का मामला आया प्रकाश में... लोगों ने काटा बवाल....


Publish Date: Wed, 09 Apr 2025 13:47 PM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन रोड के समीप ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक गर्भवती महिला से बदसलूकी और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। यह घटना संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां ट्रैफिक पुलिस पर महिला के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगा है।


घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज़ लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। इसके कारण गोलचक्कर के पास लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। करीब आधे घंटे तक यह स्थिति बनी रही।

सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई और लोगों ने जाम हटाया. स्थानीय निवासियों का कहना है कि ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर पुलिस की कार्रवाई अब आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। लोगों ने मांग की कि पुलिस को अपनी कार्यशैली में संवेदनशीलता और संयम बरतने की आवश्यकता है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.