Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 17:29 PM (IST)
जमशेदपुर : शहर में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कदमा थाना क्षेत्र का है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर अपराधियों ने एक युवक पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया। घटना बुधवार की बताई जा रही है, जबकि गुरुवार को इस संबंध में कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार कदमा थाना क्षेत्र के रामजनमनगर स्थित बिहारी बस्ती के समीप मरीन ड्राइव पर समीर नाग अपने दो दोस्तों सन्नी गुप्ता और विकास तांती के साथ खड़ा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर छह युवक वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर समीर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे समीर घायल हो गया, जबकि उसके दोनों साथियों को भी हल्की चोटें आईं।
समीर नाग ने आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद आंसू कर्मकार ने उस पर तीन राउंड फायरिंग की। गोलीबारी होते ही समीर और उसके साथी वहां से भाग निकले, जिससे उनकी जान बच गई। समीर ने बताया कि आंसू कर्मकार के साथ उसका पुराना विवाद चल रहा है।
घटना के बाद समीर नाग की शिकायत पर कदमा थाना में आंसू कर्मकार, विशाल कर्मकार, शुभम लोहार, साहिल शेख, विकास मुंडा समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है।
कदमा थाना पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है तथा मामले की गहन जांच जारी है।
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.