JAMSHEDPUR : सोनारी में खौफनाक खुलासा, आउटहाउस की आड़ में मासूम से लंबे समय तक किया दरिंदगी, रंगे हाथों पकड़ाया दरिंदा


Publish Date: Tue, 12 Aug 2025 19:19 PM (IST)


 


जमशेदपुर : सोनारी के एक परिवार ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ लंबे समय से यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने बताया कि 27 अगस्त को उन्होंने खुद आरोपी अशोक कुमार उपाध्याय को अपनी बेटी के साथ गलत करने के प्रयास में रंगे हाथों पकड़ा, जिसके बाद मामला सामने आया। पीड़िता की मां ने बताया कि वे और उनकी बेटी आरोपी के घर के आउटहाउस में 2020 से रह रही थी और वहीं काम करती थी। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी पहले से ही शोषण झेल रही थी, लेकिन हमें इसकी जानकारी नहीं थी। 27 अगस्त को जब मैं काम से लौटी, तो आरोपी को उसके साथ गलत करते देखा। मैंने उससे लड़ाई की और सोसाइटी व पुलिस को सूचित करने की धमकी दी, लेकिन उसने हमें डराने की कोशिश की।"


इसके बाद पीड़िता घर से भागकर रांची चली गई, जहां एक संस्था ने उसकी मदद की और उसे सुरक्षित रखा। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 10 अगस्त को पीड़िता के परिवार ने आधिकारिक तौर पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। पीड़िता का डीएनए टेस्ट और अन्य मेडिकल जांच हो चुकी है, हालांकि रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अब सभी की नजर पुलिस की जांच और कोर्ट के फैसले पर टिकी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में जल्द निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.