JAMSHEDPUR : डबल चालान का डबल ड्रामा : ट्रैफिक थाने में बवाल... एएसआई "ASI" सस्पेंड


Publish Date: Sat, 22 Mar 2025 15:15 PM (IST)


 

जमशेदपुर : मानगो की ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को शास्त्रीनगर के एक स्कूटी सवार को दो बार फाइन काट दिया. पहले बिना हेलमेट के लिए 1000 रुपये का चालान काटा, फिर उसी गाड़ी पर नाबालिग के वाहन चलाने के नाम पर 25 हजार रुपये का चालान ठोककर कोर्ट भेज दिया. इस दोहरे चालान से नाराज स्कूटी सवार और स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक थाने में हंगामा खड़ा कर दिया. मामला तब और गरमाया जब ट्रैफिक पुलिस के ASI अनिरुद्ध प्रसाद और थाना प्रभारी बंधन उरांव आपस में ही भिड़ गए।


थाने में दोनों के बीच तीखी बहस हुई, और प्रभारी ने ASI को सबके सामने फटकार लगा दी. हंगामे की गूंज विधायक सरयू राय तक पहुंची. उनके दखल और शिकायत पर SSP ने ASI अनिरुद्ध प्रसाद को सस्पेंड कर दिया. दरअसल, पहला चालान 1000 रुपये का था. जो यीशु भवन के पास हेलमेट न पहनने के लिए काटा गया. दूसरा 25 हजार रुपये का चालान नाबालिग द्वारा गाड़ी चलाने के आरोप में काटा गया. जदयू विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने थाना प्रभारी से दूसरा चालान रद्द करने की गुजारिश की, लेकिन प्रभारी ने साफ मना कर दिया. आखिरकार विधायक के हस्तक्षेप के बाद एसएसपी ने कार्रवाई की।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.