Publish Date: Sat, 08 Mar 2025 16:46 PM (IST)
जमशेदपुर : महिलाओं पर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हम सभी महिला दिवस तो मना रहे हैं, मगर समाज में अब भी कुछ ऐसे भेड़िए मौजूद हैं जो महिलाओं को सम्मान की नजर से नहीं देखते। आज ही शनिवार को पुलिस ने गोलमुरी में अपनी सहेली के घर गई किशोरी के साथ रेप करने के मामले में दो लोग गोलमुरी के विजय कृष्ण, और गदड़ा के रहने वाले दयानंद पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसमें एक तो वह व्यक्ति है जिसने रेप किया है और दूसरे वह दंपति में से भी एक को जेल भेजे गया हैं और एक महिला को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।
आपको बताते चले कि जिसके घर में यह घटना घटी और इन दोनों पति-पत्नी ने अपनी ही बेटी की सहेली किशोरी पर दया नहीं की और घटना में आरोपित का साथ दिया। रेप की यह घटना छह मार्च की है। सहेली के पिता का नाम विजय कृष्ण है। विजय कृष्ण की पत्नी रिंकी देवी भी रेप की इस घटना में संलिप्त है।
बताया जा रहा है कि गोलमुरी की रहने वाली एक किशोरी अपनी सहेली के घर पढ़ाई के सिलसिले में बात करने गई थी। यहां रिंकी देवी का मुंहबोला भाई गदड़ा का रहने वाला दयानंद पाठक मौजूद था। पुलिस ने बताया कि दयानंद पाठक पूजा कराने का काम करते हैं। उनकी नजर किशोरी पर गलत पड़ गई। यहां किशोरी के साथ दयानंद पाठक ने रेप किया।
किशोरी को चुप कराने को दिए गए 1000 रुपये.....
किशोरी ने पुलिस को बताया है कि इसके बाद वह रोने लगी। उसके कपड़े खून से लथपथ हो गए। इसके बाद दयानंद पाठक ने रो रही किशोरी को चुप कराने की कोशिश की। जब वह चुप नहीं हुई तो उसे एक हजार रुपये दिए गए। इस पर भी वह शांत नहीं हो रही थी तो रिंकी देवी का पति विजय कृष्ण इसी एक हजार रुपये में से 900 रुपये का किशोरी के लिए कपड़ा लाया।
सुबूत मिटाने को धो दिए गए थे किशोरी के कपड़े.......
रिंकी देवी ने किशोरी को नया कपड़ा पहनाया। उसके पुराने खून से लथपथ कपड़े को साक्ष्य छिपाने के लिए पानी में डाल कर धो दिया। किशोरी जब देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन उसे खोजते हुए उसकी सहेली के घर पहुंच गए। यहां उसे किशोरी मिली। वह किशोरी को घर ले गए। किशोरी तकलीफ में थी और उसने सारी बात अपनी मां को बता दी। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने मामले में गोलमुरी थाने में केस दर्ज कराया।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.