Publish Date: Mon, 26 Jan 2026 09:39 AM (IST)
जमशेदपुर : पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा अचानक जमशेदपुर पहुंचीं. डीजीपी के आगमन की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय नजर आए.डीजीपी तदाशा मिश्रा के साथ जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय और सिटी एसपी कुमार शुभाशीष भी मौजूद रहे. तीनों अधिकारी सीधे कदमा-सोनारी लिंक रोड पहुंचे, जहां उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी ली. डीजीपी के दौरे के दौरान आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और गश्त बढ़ा दी गई, जिससे आम लोगों में भी हलचल देखी गई।
डीजीपी ने लिंक रोड पर रुककर ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील बिंदुओं को लेकर गहन समीक्षा की. अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए. हालांकि पुलिस विभाग की ओर से इस दौरे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
डीजीपी के इस दौरे को हाल के चर्चित कैरव गांधी अपहरण मामले से जोड़कर देखा जा रहा है. इस मामले की जांच को लेकर राज्य स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है और अब तक की प्रगति पर डीजीपी स्वयं फीडबैक ले रही हैं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस पर दबाव भी बना हुआ है.अचानक हुए इस दौरे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूदगी को पुलिस की सक्रियता और सख्त रुख के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर जांच में तेजी और कुछ अहम खुलासे भी सामने आ सकते हैं।
इस मामले में एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि डीजीपी तदाशा मिश्रा ने बैठक में आवश्यक टिप्स दिए हैं. सेफ्टी पॉइंट को देखते हुए पुलिस अभी कुछ और नहीं बता सकती. हालांकि मामले की जांच जारी होने का हवाला देते हुए एसएसपी ने विस्तृत जानकारी देने से परहेज करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में हर बिंदु की जांच करके कार्रवाई कर रही है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.