JAMSHEDPUR : साकची में युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस


Publish Date: Thu, 10 Jul 2025 10:52 AM (IST)


 

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर तीन निवासी अभिषेक लारोकर पर बुधवार की रात जानलेवा हमला हुआ. हमले में अभिषेक के सिर पर गंभीर चोट आई है जहां तत्काल उसे एमजीएम अस्पताल में पहुंचा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक बुधवार देर शाम अपने चचेरे भाई वैभव लारोकर के साथ आमबगान जा रहा था. इसी दौरान जब दोनों इपीएफओ कार्यालय के पास पहुंचे, तो वहां पहले से घात लगाए तीन- चार युवकों ने उन्हें घेर लिया।


युवकों ने अभिषेक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. जब अभिषेक ने विरोध किया, तो उन लोगों ने उस पर हमला बोल दिया. हमले के दौरान एक युवक ने अपने हाथ में पहने कड़े से अभिषेक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह मौके पर ही लहूलुहान हो गया. घायल अवस्था में वैभव ने किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया और साकची थाना को सूचना दी. अभिषेक ने बताया कि वह हमलावरों को पहचानता नहीं है. घटना अचानक हुई और हमलावर वहां पहले से घात लगाए प्रतीत हो रहे थे. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.