Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 09:59 AM (IST)
जमशेदपुर : शहर में सोमवार देर रात अपराधियों का तांडव देखने को मिला। एक ओर बिष्टुपुर में हत्या के विरोध में चल रहे उग्र प्रदर्शन को नियंत्रित करने में पुलिस व्यस्त थी, वहीं दूसरी ओर बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दो ट्रक चालकों पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चालकों की पहचान प्रमोद सिंह और जय प्रकाश के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों चालक सड़क किनारे अपने-अपने ट्रकों में सो रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और पहले जय प्रकाश रजक के ट्रक के केबिन में घुसकर मोबाइल और नकदी की मांग करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने चापड़ से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इसके बाद तीनों अपराधी प्रमोद सिंह के ट्रक के पास पहुंचे और उनसे भी रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर उन पर भी चापड़ से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित चालकों का आरोप है कि कुछ देर बाद तीनों बदमाश दोबारा लौटे और फिर मारपीट कर इलाके में दहशत फैलाते हुए फरार हो गए। चालकों ने यह भी दावा किया कि आरोपियों के पास पिस्तौल भी थी।
थाना में फूटा चालकों का गुस्सा....
घटना से नाराज ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में बर्मामाइंस थाना पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, ट्रक चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। घायल चालक भी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच में जुटी पुलिस.....
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.