Publish Date: Sun, 29 Sep 2024 07:58 AM (IST)
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत चर्च के पास शनिवार शाम कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई. इस घटना में 16 वर्षीय निकिता कुमारी की मौत हो गई, जबकि शुभम मुखी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शनिवार शाम 5 बजे के आसपास की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया. जहां जांच के बाद निकिता को मृत घोषित कर दिया. जबकि शुभम की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इधर, पुलिस ने कार और बाइक को जब्त कर लिया है. निकिता गोलमुरी ओल्ड केबल टाउन की रहने वाली है, जबकि शुभम सोनारी का रहने वाला है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक पर सवार होकर काफी तेजी से गोलमुरी की ओर जा रहे थे. जबकि कार गोलमुरी से टेल्को की ओर जा रही थी. चर्च के पास बाइक सवार ने एक वाहन को ओवरटेक किया. इसी दौरान सामने से आ रही कार से बाइक टकरा गई जिससे यह घटना घटी।
घायल शुभम के बारे में जानकारी...
शुभम के पिता श्रीनाथ मुखी में बताया की शुभम टाटा स्टील में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है. वह अपनी मां के साथ कदम में रहता है. उन्होंने बताया की उनका पत्नी से तलाक हो गया. इसी कारण शुभम अपनी में के साथ रहता है. लेकिन बच्चों से हमेशा उनकी बात होती है।
दो बहनों में बड़ी थी नितिका....
बताया जा रहा है कि नितिका दो बहन हैं जिसमे नितिका बड़ी थी. उससे छोटी एक बहन है. नितिका के पिता दीपू कुमार टाटा मुख्य अस्पताल TMH में कार्य करते हैं. घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
कार सवार के बारे में....
पुलिस ने बताया कि कार में बुजुर्ग दंपति सवार थे जिसमे से एक खुद डायलिसिस के मरीज हैं. डायलिसिस कराकर वापस लौट रहें थे तभी गोलमुरी संत जोसफ स्कूल के पास यह घटना घटी वही पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.