Publish Date: Thu, 24 Oct 2024 08:35 AM (IST)
जमशेदपुर : सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के नामांकन रैली में शहर के सड़कों में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा वर्ग उनके समर्थन में नामांकन रैली में बड़े उत्साहपूर्वक शामिल हुए और परिवारवाद के खिलाफ तथा शिव शंकर सिंह के समर्थन नारे लगाए। जुलूस इतनी लंबी थी मानो पूरा शहर एकसाथ निकल पड़ा हो इससे पूरा जमशेदपुर दिनभर अस्त व्यस्त रहा। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने में प्रशासन के पसीने छुटे। गोलमुरी चौक साकची आम बागान मैदान तक पूरा शहर भीड़ से पटा रहा।
शिव शंकर सिंह ओल्ड केबुल टाऊन, गोलमुरी से अपने समर्थकों व कार्यकर्ता के संग पदयात्रा करते हुए सर्वप्रथम गोलमुरी चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान समिति से जुड़े गणमान्य लोगों द्वारा उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया और उनके जीत की कामना की।
इसके बाद, साकची गुरुद्वारा में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इस दौरान, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उनका स्वागत अभिनंदन कर जीत की अग्रिम शुभकामना दी गई। तत्पश्चात मनोकामना सिद्ध मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई।
इसके बाद यह महारैली एक सभा में बदल गई जहां शिव शंकर सिंह ने परिवारवाद खिलाफ जमकर बोला और कार्यकर्ताओं व आमजन को परिवारवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने में साथ देने का आह्वान किया. इसके बाद निर्वाचन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम में अपना नामांकन दाखिल किया।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.