Publish Date: Wed, 11 Mar 2026 13:18 PM (IST)
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में मंगलवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तड़ीपार अपराधी के रूप में चर्चित ‘चटनी डॉन’ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई रात करीब 11 बजे की, जब पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।
जानकारी के अनुसार, चटनी डॉन को लगभग दो माह पहले जिला प्रशासन द्वारा तड़ीपार किया गया था। इसके बावजूद वह चोरी-छिपे सोनारी के ग्वाला बस्ती इलाके में अपने साथी पवन यादव के साथ रह रही थी। मंगलवार की रात किसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
आसपास के लोगों ने जब विवाद बढ़ता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस क्यूआरटी टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो पता चला कि तड़ीपार के बावजूद चटनी डॉन इलाके में ही रह रही है।
पुलिस को देखते ही उसने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर सोनारी थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक तड़ीपार आदेश का उल्लंघन करने के मामले में उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास और इलाके में उसकी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
इधर, चटनी डॉन की मां ने बताया कि पवन यादव पिछले चार वर्षों से उनकी बेटी के साथ पति-पत्नी की तरह रह रहा है और दोनों का एक बच्चा भी है। मां के मुताबिक हाल के दिनों में पवन यादव उसे प्रताड़ित कर छोड़ देने की बात कह रहा था, जिस कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। मंगलवार की रात भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.