Publish Date: Fri, 10 Oct 2025 15:43 PM (IST)
Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया. 9 अक्टूबर 2025 को कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4, खरकई नदी किनारे दो संदिग्ध व्यक्तियों के हथियार के साथ घूमने की सूचना मिली थी. जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.
टीम मौके पर पहुंची और छापामारी करते हुए दो लोगों को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान एक के पास से लोहे का देसी कट्टा और दूसरे के पास से 8 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद हुआ. पूछताछ में दोनों की पहचान रविनाथ मछुआ उम्र 40 वर्ष और उसके भतीजे आशिष मछुआ उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई. दोनों शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 5, जयप्रकाश नगर, कदमा के निवासी हैं.
पुलिस के अनुसार, दोनों अपने इलाके में दबदबा बनाने के लिए लोगों को डराते-धमकाते और मारपीट करते रहे हैं. रविनाथ मछुआ पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है और अवैध शराब बिक्री में उसका नाम सामने आ चुका है. इस मामले में कदमा थाना कांड संख्या 94/2025 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
बरामदगी में एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली शामिल है. गिरफ्तार आरोपी रविनाथ मछुआ और आशिष मछुआ दोनों शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 5, जयप्रकाश नगर, कदमा के निवासी हैं.
छापामारी दल में प्रवेश चंद्र सिन्हा थाना प्रभारी कदमा, पुअनि. पिंकू कुमार, पुअनि. मंटू कुमार, पुअनि. दीपक कुमार महतो, सअनि. ललन कुमार दास, आरक्षी राहुल कुमार तिवारी और गृहचालक अजीत कुमार शामिल थे.
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.