JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में पुलिस का समकालीन अभियान, 77 आरोपी गिरफ्तार, 365 दागियों की हुई जांच


Publish Date: Mon, 16 Jun 2025 10:32 AM (IST)


 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार रात 8 बजे से जिले भर में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। यह अभियान सभी थाना क्षेत्रों, पुलिस केंद्रों और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर किया गया, जिसमें जिले के कुख्यात अपराधियों और फरार अभियुक्तों की धरपकड़ को लेकर सघन जांच की गई।


अभियान के दौरान कुल 365 दागियों का भौतिक सत्यापन किया गया, जिनमें 159 अभियुक्त ऐसे थे जो पिछले 5 वर्षों में फायरिंग जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल रहे हैं। इसके अतिरिक्त 77 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। जांच सिर्फ अभियुक्तों तक सीमित नहीं रही, बल्कि जिले के 125 होटल, लॉज व अतिथि गृहों की तलाशी ली गई। वहीं, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और संवेदनशील स्थानों पर भी गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने वहां रह रहे संदिग्धों व खानाबदोशों की भी पहचान और जांच की।

इस अभियान का नेतृत्व स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर रहे थे और सभी थानों के प्रभारी, अंचल निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक आदि ने संयुक्त रूप से इस व्यापक ऑपरेशन को अंजाम दिया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षकों द्वारा अभियान की नियमित निगरानी की जाती रही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान अपराधियों में भय पैदा करने और जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से चलाया गया है, और आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.