Publish Date: Mon, 10 Mar 2025 16:50 PM (IST)
जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में हत्या की साजिश रच रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक कट्टा, एक पिस्तौल और कई गोलियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में इरफान बच्चा, सैफ और एक अन्य युवक शामिल हैं, जबकि दो आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कदमा के शास्त्रीनगर में गोरा गिरोह के सदस्य किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और इसके लिए उन्होंने हथियार भी इकट्ठा कर लिए हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर पुलिस टीम ने शास्त्रीनगर नदी किनारे छापेमारी की और तीनों को धर दबोचा।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कदमा के बीएमसी मैदान में आयोजित एक शादी समारोह में दो गुटों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद गैंगस्टर सलमान के घर पर फायरिंग हुई थी। इस मामले में लाल बाबू समेत अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश सलमान गिरोह के ही किसी सदस्य को निशाना बनाने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि गोरा के खिलाफ कदमा समेत अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में दहशत फैलाने वाले अपराधियों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।
कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद
05 Jul 2026
टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति
19 Jun 2026
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.