Publish Date: Wed, 19 Nov 2025 21:13 PM (IST)
जमशेदपुर : जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर बुधवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो गुटों के बीच कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब कॉम्प्लेक्स के मुख्य द्वार के पास कुछ स्टूडेंट्स खड़े थे। इसी दौरान लगभग 6–7 युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई।
देखते ही देखते बढ़ती बातचीत विवाद में बदल गई और दोनों ओर से हाथापाई शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बाहर से आए कुछ युवक मारपीट शुरू होते ही मौके से भागने लगे, लेकिन एक युवक भीड़ के बीच फंस गया। इसके बाद दूसरे ग्रुप के लड़कों ने उसे पकड़ कर जमकर पीट दिया। अचानक हुई इस झड़प से आसपास के लोग दहशत में आ गए और कुछ ही मिनटों में बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।
वीडियो हुआ वायरल....
घटनास्थल पर मौजूद कई लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना का वीडियो मौके पर मौजूद युवकों द्वारा मोबाइल में बनाए जाने की चर्चा है, जिसकी मदद से पुलिस आगे जांच कर सकती है। हालांकि पुलिस ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है या नहीं।
विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं....
घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विवाद किसी छोटी-सी बात को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन कुछ ही क्षणों में मामला बिगड़ गया। जेआरडी कॉम्प्लेक्स के आसपास शाम के समय बड़ी संख्या में युवक मौजूद रहते हैं, ऐसे में अचानक हुई मारपीट से लोगों में खौफ फैल गया।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.