Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 21:46 PM (IST)
जमशेदपुर : शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच सोमवार को अपराधियों के हौसले इतने बुलंद दिखे कि उन्होंने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सूर्य मंदिर के समीप पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई और भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर में टेल्को के घड़ी पार्क के पास एक महिला से छिनतई की घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस को आशंका है कि दोनों अपराधी शहर में हाल के दिनों में हुई 15 से अधिक छिनतई की घटनाओं में शामिल रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने विभिन्न इलाकों में सघन जांच और वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस की नजर संदिग्ध बाइक सवार युवकों पर पड़ी। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों भागने लगे। पीछा किए जाने पर एक अपराधी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जिससे स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई. पुलिस पर हुए हमले के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस एक अपराधी को पकड़ने में सफल रही। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी के पास से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। वहीं उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
कई थाना क्षेत्रों की पुलिस पहुंची मौके पर.....
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के कई थाना क्षेत्रों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सिदगोड़ा, साकची, बिष्टुपुर और टेल्को थाना प्रभारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. हालांकि देर शाम तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था, लेकिन स्थानीय सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तार अपराधी शहर में हुई कई छिनतई और लूट की घटनाओं से जुड़ा रहा है।
कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल....
शहर में लगातार बढ़ रही छिनतई, लूट और आपराधिक घटनाओं के बीच अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग किए जाने की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस शहर में पुलिसकर्मी ही अपराधियों के निशाने पर हों, वहां आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है. अब पूरे मामले में पुलिस की आधिकारिक जांच रिपोर्ट और खुलासे का इंतजार है। लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि फरार अपराधी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आता है और इस सनसनीखेज घटनाक्रम के पीछे की पूरी सच्चाई क्या है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.