JAMSHEDPUR-ACCIDENT : रंकनी मंदिर पूजा करने जा रहे प्रेमी युगल की बाइक को पिकअप वैन ने मारी टक्कर..... प्रेमिका की मौत... प्रेमी घायल....


Publish Date: Sun, 02 Feb 2025 16:13 PM (IST)


 

जमशेदपुर : एक प्रेमिका को अपने प्रेमी के साथ बाइक पर घूमना महंगा पड़ गया. इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. दरअसल, दोनों रविवार सुबह जादूगोड़ा थाना अंतर्गत रंकनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे. इसी दौरान नरवा पुल के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप वैन ने पीछे से टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में बिरसानगर संडे मार्केट निवासी कीर्ति पटेल (18) की मौत हो गई. जबकि उसका प्रेमी गोविंदपुर के सुंदरहाथु निवासी 22 वर्षीय कीर्तन सिंह घायल हो गया।


टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए, जिसके बाद पिकअप वैन चालक ने खुद ही दोनों को एंबुलेंस की सहायता से MGM अस्पताल भिजवाया और मौके से फरार हो गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कीर्ति पटेल को मृत घोषित कर दिया, जबकि कीर्तन सिंह के पैर में चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है. कीर्तन सिंह ने बताया कि वह बसंत पंचमी होने के कारण अपनी प्रेमिका को लेकर बाइक से रंकणी मंदिर पूजा करने जा रहा था, तभी पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मारी. सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण कीर्ति की मौत हो गई. सिर्फ उसी ने हेलमेट पहन रखा था जिससे उसकी जान बच गई.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल......

घटना की जानकारी मिलने पर युवती के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस पिकअप वैन चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.