JAMSHEDPUR-BREAKING : दो युवकों ने स्ट्रीट डॉग को बुरी तरह पीटा, रस्सी में बांधकर बाइक से घसीटा… जनता शक्ति दल के संस्थापक अध्यक्ष ने दर्ज कराई शिकायत,


Publish Date: Sun, 07 Dec 2025 10:44 AM (IST)


 

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गाढाबासा में दिल दहला देने वाली अमानवीय घटना सामने आई है, जहां दो युवकों ने एक स्ट्रीट डॉग को पहले बिस्कुट देने के बहाने अपने पास बुलाया और फिर उस पर निर्मम तरीके से हमला कर दिया। घटना का वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हुआ है, जिसके आधार पर मामला अब पुलिस कार्रवाई की ओर बढ़ गया है।

कैसे दिया गया घटना को अंजाम....

सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर आए। उन्होंने डॉग के पास जाकर उसे बिस्कुट देने का नाटक किया। जैसे ही डॉग पास आया, युवकों ने उस पर बांस से जोरदार वार किया। इसके बाद भी उनका क्रूरता भरा व्यवहार नहीं रुका। दोनों ने डॉग को रस्सी से बांधा और बाइक में घसीटते हुए दूर जंगल की ओर ले गए। घायल अवस्था में डॉग को वहीं फेंक दिया गया।

बिपिन प्रताप सिंह ने बचाई जान, करवाया इलाज.....

जब यह घटना स्थानीय निवासी एवं जनता शक्ति दल संस्था के संस्थापक अध्यक्ष बिपिन प्रताप सिंह को पता चली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल डॉग को जंगल से उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उनकी तत्परता से डॉग की जान बच सकी।

गोलमुरी थाना में की लिखित शिकायत.....

बिपिन प्रताप सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और गोलमुरी थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी युवक का दावा......

घटना के सामने आने के बाद, युवकों में से एक ने बताया कि डॉग ने उसे पहले काटा था, जिसके बाद उसने गुस्से में यह कदम उठाया। हालांकि, यह बयान किसी भी तरह से क्रूरता और अमानवीयता को उचित नहीं ठहरा सकता।

स्थानीय लोगों में आक्रोश......

इस पूरी घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोग मांग कर रहे हैं कि जानवरों पर अत्याचार करने वालों को कठोर दंड मिले ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026


बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर

  30 Apr 2026


जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर

  25 Feb 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.