JAMSHEDPUR-BREAKING : साकची पुलिस को हाथ लगा बड़ा सफलता : 150 करोड़ ठगी मामले में मैक्सीजोन टच के एमडी भूषण सिंह और उनकी पत्नी डायरेक्टर प्रियंका सिंह गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर


Publish Date: Wed, 10 Sep 2025 09:36 AM (IST)


 

जमशेदपुर : साकची पुलिस ने नन बैंकिंग कंपनी मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कंपनी के एमडी भूषण सिंह और उनकी पत्नी डायरेक्टर प्रियंका सिंह को साकची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.दोनों दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहे थे. दोनों पर निवेशकों के 150 करोड़ रुपये लेकर भागने का आरोप है. पुलिस ने दोनों को गुड़गांव से गिरफ्तार किया है।


पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए तेजस राजधानी एक्सप्रेस से गोमो (धनबाद) जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 से इन्हें दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद दोनों को जमशेदपुर लाकर पूछताछ की गई और मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक, चंद्रभूषण और प्रियंका के खिलाफ जमशेदपुर के साकची थाना में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं. इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, षड्यंत्र और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं. इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने किया. टीम में कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।


तीन साल के बाद दोनों पकड़ाये.....


मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड ने ज्यादा ब्याज, आकर्षक कमीशन और बड़े बड़े फिल्मी सितारों का सब्जबाग दिखाकर करोड़ों रुपये की ठगी की और फिर भाग गये. जमशेदपुर के करीब 10 हजार लोगों के मेहनत का पैसा लेकर ये लोग भाग गये थे. इसके बाद से उसको तलाशने की कोशिश शुरू की गयी. लेकिन वे लोग भागे हुए थे।

करीब तीन साल के बाद वे लोग पुलिस की पकड़ में आये है. पहले तो लोग उसका पैसा निकालने के लिए केस दर्ज किये, छापामारी भी करायी, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी. अब जाकर सफलता मिली है उसको पुलिस ने धर दबोचा है।

By News Flash


ताज़ा ख़बरे


कदमा फायरिंग कांड : मुख्य आरोपी अनिल सोना व कृष्णा सोना जेल भेजे गए, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

  05 Jul 2026


टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी का विस्तार, नई टीम के साथ विकास को मिलेगी नई गति

  19 Jun 2026


JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

  10 Jun 2026


IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!

  06 Jun 2026


गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा

  01 Jun 2026


सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....

  31 May 2026


JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....

  30 May 2026


JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर

  20 May 2026


BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर

  06 May 2026


JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

  06 May 2026

सब्सक्राइब करें न्यूज़ फ़्लैश के डेली न्यूज़लेटर

Follow Us

            
free HitCounter

Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.