Publish Date: Fri, 27 Jun 2025 09:15 AM (IST)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा समेत आसपास के क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले बाइकर्स गैंग का भंडाफोड़ किया गया है. बाइकर गैंग के दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें से चार ऐसे लोग शामिल है, जो कई सारे आपराधिक मामले के आरोपी है. उनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक मोबाइल, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है. इन लोगों द्वारा कई इलाके में रात के वक्त लूटपाट की घटना को भी अंजाम देते थे और इंस्टाग्राम पर एक पेज बनाकर अपने कारस्तानियों को भी वायरल करते थे. स्मार्टी नाइटराइडर ग्रुप के सदस्य के तौर पर ये लोग मिलकर काम करते थे. इनकी बाइक के कारण लोगों की जान भी खतरे में पड़ती थी. रात भर ये लोग बाइक लेकर घुमते थे और उत्पाद मचाते थे. सिदगोड़ा थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां के नेतृत्व में रात के वक्त की गयी कार्रवाई के बाद यह गिरफ्तारियां की गयी।
पकड़े गये लोगों में सिदगोड़ा के बागुनहातू भारत सेवाश्रम संघ के पास रहने वाले राजा सिंह उर्फ मुर्गी जल्लाद, बागुनहातू गजरा चौक का रहने वाला साहिल सिंह सरदार उर्फ रैफर, बागुननगर टीओपी के पास रहने वाला पीयुष डे, बागुनहातू बिहारी बस्ती निवासी सौरभ कुमार उर्फ लादेन, बारीडीह बस्ती पटना लाइन निवासी महेश सिंह भूमिज, बागुनहातू रिवर रोड निवासी शुभम कालिंदी, बागुनहातू समाज क्लब के पास रहने वाले सागर नाग, सिदगोड़ा दस नंबर बस्ती पदमा रोड निवासी अतीश कुमार नाग, सिदगोड़ा 6 नंबर रोड बागुनहातू निवासी मुकेश गोराई और बर्मामाइंस सिद्धू कान्हू बस्ती निवासी देवा बेहरा शामिल है. इसमें राजा सिंह के खिलाफ सिदगोड़ा और सीतारामडेरा में तीन केस पहले से दर्ज है. वहीं शुभम कालिंदी पर एक, सागर नाग पर एक और सौरभ कुमार पर एक केस दर्ज है।
JAMSHEDPUR : घरेलू विवाद में महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
10 Jun 2026
IPL के जनक का बड़ा खुलासा : दाऊद के डर से छोड़नी पड़ी क्रिकेट की दुनिया!
06 Jun 2026
गोलमुरी फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी को कोलकाता से दबोचा
01 Jun 2026
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के दौरे पर हंगामा, हिंसा प्रभावित क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के बीच फेंके गए अंडे और पत्थर, सुरक्षा कर्मियों ने हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाला.....
31 May 2026
JAMSHEDPUR : बागबेड़ा में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, नहाने के दौरान डूबने की आशंका....
30 May 2026
JAMSHEDPUR : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-पिकअप वैन व स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर
20 May 2026
BREAKING : बंगाल में देर रात बवाल, टीएमसी TMC दफ्तर चला बुलडोजर... पढ़े पूरी खबर
06 May 2026
JAMSHEDPUR : साधु के वेश में ठगी, बेटे पर संकट का भय दिखाकर महिला से गहने ले उड़े शातिर, साकची थाना क्षेत्र में घटना, अंधविश्वास का फायदा उठाकर वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
06 May 2026
बोकारो ट्रेजरी घोटाला : एसपी ऑफिस के एएसआई अशोक भंडारी गिरफ्तार, खाते में 50 लाख ट्रांसफर का खुलासा... पढ़े पूरी खबर
30 Apr 2026
जुगसलाई : कथित छेड़छाड़ के बाद युवक की पिटाई, दो समुदायों में तनाव, स्थिति नियंत्रित, भारी पुलिस बल तैनात....पढ़े पूरी खबर
25 Feb 2026
Copyright © 2023 News Flash Jharkhand. All Rights Reserved.